कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: शिवली। मैथा ब्लॉक क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की महत्वपूर्ण योजना आरसी सेंटरों के निर्माण के वर्षों बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार लोगों की हीलाहवाली के चलते इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे गांवों में जगह-जगह गंदगी बिखरी पड़ी हुई है। बारिश के दिनों में यह गंदगी नाले नालियों को चोक करेंगे। इससे मुसीबत बढ़ेगी। लाखों रुपए खर्च कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बनी इमारतें ग्रामीणों के लिए महज छलावा साबित हो रही है, जिससे कूड़े कचरे का निस्तारण कागजों पर ही दिखाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...