कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। नगर निकाय अपनी आय बढ़ाने के लिए नए स्रोत विकसित करें और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को सरसैय्या स्थित नवीन सभागार में जिले के नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निकायों की आय बढ़ने से नागरिक सुविधाओं के विकास और उनके रखरखाव की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा। डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को गृहकर जमा करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय अपने कर आधार (टैक्स बेस) का विस्तार करें व राजस्व के नए स्रोत विकसित करने पर विशेष ध्यान दें, जिससे निकायों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हो सके। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नगर निकायों की आय बढ़ेगी, म्यु...