Kanpur News: आयोजित वृहद रोजगार मेले में 734 का हुआ चयन
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। कस्बे के डिग्री कालेज में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 13 कंपनियों के प्रतिनिधियों,अधिकारियों व बेरोजगारों ने प्रतिभाग लिया। शुक्रवार को रसूलाबाद कस्बे के झाऊलाल डिग्री कालेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित वृहद रोजगार मेले में 1373 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार व जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव,प्राचार्या डॉ. शैलजा मिश्रा सहित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह इस तरह के मेले का आयोजन करा रही है। सरकार की मंशा है कि शिक्षित युवा रोजगार से पीछे नहीं रहने पाए। जिला सेवायोजन अधिकारी ने छात्रों से आवेदन जमा कराए। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.