कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: मंगलपुर। थाना क्षेत्र के रती का पुरवा निवासी माता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साझे के पेड़ से भतीजे भैया लाल आम तोड़ रहे थे। आम तोड़ने से मना करने पर भैया लाल ने उसके साथ मारपीट की,वही जब उसकी पुत्रवधू सत्यवती बचाने के लिए आई तो भैयालाल,नंदलाल व रबीना ने पुत्रवधू के साथ भी मार-पीट की इससे वह चोटिल हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...