Kanpur News: आम के पेड़ में लटका मिला युवक का शव
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनारअलीपुर गांव के रहने वाले एक युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ में लटका मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। प्राथमिक छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बनारअलीपुर गांव का रहने वाला चालीस वर्षीय नंद किशेोर घरों में प्लास्टर करने का काम करता था। मंगलवार भोर पहर वह शौच जाने के लिए खेतों की ओर गया था। उसके काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के बाहर खेतों के पास खड़े आम के पेड़ में उसका शव फांसी पर लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.