Kanpur News: आभार जताने आई दिव्यांग महिला को एसपी ने लगाया गले
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बजुर्ग गांव की एक दिव्यांग महिला ने दो माह पहले उसके घर में जलापूर्ति बंद होने व शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने की शिकायत डीएम व एसपी से की थी। इस पर एसपी ने पुलिस को भेजकर जल निगम के कर्मियों से जलापूर्ति शुरू कराई। शुक्रवार को बैसाखी के सहारे चलकर आभार जताने आई उस महिला को एसपी ने गला लगा लिया। एसपी का अपनापन देखकर महिला भावुक हो गई। सिथरा बुजुर्ग के रहने वाले अनिल कुमार मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी नीतू द्विवेदी पैरों से दिव्यांग हैं। उनका पुत्र राहुल बीएससी में व पुत्री प्रिया इंटर में पढ़ रहे हैं। दो माह पहले दिव्यांग नीतू ने डीएम कपिल सिंह व एसपी से उसके घर में जलापूर्ति बंद होने व विभाग में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की थी। उसने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.