कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जागेश्वर धाम सोसाइटी में तीन घड़ियाल और मगरमच्छ घूम रहे हैं। रहवासी घरों में कैद में हैं। शाम ढले निकलने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं। खौफ है कि बाहर न जाने कब मौत लपक ले। हैरानी की बात है कि वन विभाग के टोल फ्री नंबर पर जवाब मिला कि आप मगरमच्छ के घर रहने गए हैं, मगरमच्छ आपके घर में नहीं है। इसलिए अपनी सुरक्षा खुद करें। फिलहाल, दो दिन से राहत नहीं मिल पाई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से नाले भी उफनाने लगे हैं। नाला उफनाने से बैराज-बिठूर रोड स्थित जागेशवर धाम सोसाइटी इलाके में भी बाढ़ के हालात बन गए हैं। नाले के पानी के साथ घड़ियाल और मगरमच्छ बहकर जागेश्वर धाम सोसाइटी क्षेत्र में पहुंच गए, जो सुबह, दोपहर और शाम बाहर घूम रहे हैं। स्थानीय रहवासी सागर सिंह तोमर, अमित यादव और बबलू ने...