Kanpur News: आनंदेश्वर मंदिर में सावन मेले की तैयारी का लिया जायजा
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सावन माह मेले को देखते हुए एमएलसी सलिल विश्नोई ने सरकारी महकमे के साथ परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के गुरु मूर्ति हितेश्वर गिरी महाराज, मंदिर प्रशासन की ओर से महंत विवेकपुरी महाराज, थानापति अत्रीवन महाराज और मथुरा गिरी महाराज उपस्थित रहे। सलिल विश्नोई ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था, मुख्य मार्ग की स्थिति, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी। जूना अखाड़ा/मंदिर मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि बाबा आनंदेश्वर में आए सभी भक्तों को सहज सरलता से दर्शन कराए जाएं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : राघोपुर के बाबा भीमशंकर मंदिर में सावन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.