Kanpur News: आधुनिक शिक्षा में एआई का उपयोग जरूरी
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने और शिक्षा में आधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डीबीएस कॉलेज में एआई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की मदद से किया गया और पीपीएन मार्केट स्थित बैजनाथ ज्वैलर्स के निदेशक दिलीप अग्रवाल ने प्रायोजक के रूप में मदद की। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन से शिक्षकों को नई तकनीकों, उनके व्यावहारिक उपयोग से अपडेट किया जा सकेगा। दिलीप अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से शिक्षकों के कौशल विकास और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.