Kanpur News: आधी सदी तक निभाया साथ, सम्मान पाकर खिले चेहरे
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। विवाह दो व्यक्तियों ही नहीं, बल्कि दो परिवारों के संस्कारों और परंपराओं का मिलन है। आपसी विश्वास, त्याग और समर्पण से दांपत्य जीवन मजबूत बनता है। यह बात कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को किदवई नगर के एच-ब्लॉक स्थित संस्कार लॉन में अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कही। समारोह में वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे करने वाले 26 दंपतियों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को रिश्तों की अहमियत और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी दंपतियों के सुखी, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की। विधायक महेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे। देश के दस प्रांतों से आए करीब 100 प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अतिथियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.