Kanpur News: आधी रात बिजली कटौती से नागरिक परेशान
कानपुर, सितम्बर 10 -- Kanpur News: डेरापुर। क्षेत्र के मुंगीसापुर-दोहरापुर फीडर से जुड़े गांवों और कस्बाई क्षेत्रों में रात के समय बार-बार बिजली की रोस्टिंग से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। कई बार अचानक बिजली गुल होने और लंबे समय के बाद आपूर्ति बहाल होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं उमस भरी रातों में बिजली कटौती के कारण लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में किसी तरह बिजली की स्थिति संभल जाती है,लेकिन रात में कई बार रोस्टिंग होने से परेशानी अधिक बढ़ जाती है। बिजली के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं होने से लोगों को आवश्यक काम निपटाने में दिक्कत होती है। बच्चों, बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीण, उमस से बढ़ी परेशानीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.