Kanpur News: आधार कार्ड बनवाने के लिए कैंप में जुटी भीड़
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को जागेश्वर अस्पताल में विभागवार कैंप लगवाए। यहां सबसे अधिक भीड़ आधार कार्ड कैंप में रही। महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जन तक पहुंचे, इसके लिए पूरा प्रयास है। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को सहायता की। यहां पशु चिकित्सा, गाय पालन, बकरी पालन, ऋण, कौशल विकास योजना, श्रम विभाग योजना, सामूहिक विवाह योजना, राशन कार्ड के कैंप भी लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.