Kanpur News: आदर्श जीवनशैली में योग व ध्यान जरूरी
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता एसएन सेन डिग्री कॉलेज में महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वावलंबन को लेकर चल रही कार्यशाला में गुरुवार को आदर्श जीवनशैली विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता नीरू तिवारी ने जैविक घड़ी और मेलाटोनिन हार्मोन के महत्व को समझाया। कहा, आदर्श जीवनशैली में योग व ध्यान का सम्मिलित होना जरूरी है। अनुलोम-विलोम, प्राणाकर्षण, भ्रामरी, नाड़ी शोधन, उज्जाई जैसे पांच प्राणायाम का अभ्यास नियमित करना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सुमन, प्रो. गार्गी यादव, डॉ. प्रीति सिंह, प्रो. निशि प्रकाश, प्रो. रेखा चौबे आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.