Kanpur News: आठ लाख आबादी को बैराज से नहीं मिला पानी
कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर। फूलबाग से लेकर शहर दक्षिण की आठ लाख आबादी को दो दिन से पानी नहीं मिल रहा है। फूलबाग में जलापूर्ति फीडर लाइन जोड़ने के काम के चलते बाधित है, तो शहर दक्षिण में जलापूर्ति विजय नगर में लीकेज से बंद है। गुरुवार को भी जलसंकट कायम रहने के आसार है। जल निगम शहरी के एक्सईएन प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शहर दक्षिण की जलापूर्ति विजय नगर-दादा नगर मार्ग पर लीकेज से बाधित हुई है। पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। गुरुवार तक लीकेज और पाइपलाइन जोड़ने का काम पूरा होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.