Kanpur News: आठ दिव्यांगों को मिले प्रमाण पत्र, 16 का हुआ चिकित्सकीय परीक्षण
कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर ही मर्चेंट चैंबर हॉल में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए विशेष शिविर लगाया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर आयोजित शिविर में 16 दिव्यांगजनों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण किया। इनमें आठ को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। आठ को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया। शिविर में दो दिव्यांगजनों का दिव्यांग पेंशन के लिए पंजीकरण किया गया। वहीं चार दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, स्मार्ट केन और बैसाखी जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकृत किया गया। इसके अलावा चार दिव्यांगजनों के आय प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। शिविर में डीएम, सीडीओ, एसडीएम सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मौजूद रहे। चिकित्सा, पूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.