कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: जाजमऊ में इरिगेशन चैनल की टूटी दीवार बनाने का काम पूरा हो गया है। 7वें दिन बुधवार को इरिगेशन चैनल में पानी छोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले गंगा में एसटीपी से शोधित करीब 150 करोड़ लीटर जहरीला पानी गंगा में गिर चुका है। दो जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे इरिगेशन चैनल की दीवार प्योंदी गांव के पास टूट गई थी। तीन घंटे तक इरिगेशन चैनल का पानी प्योंदी के खेत-खलिहान और गांव में बहता रहा। इस दौरान हवाई अड्डे की चहारदीवारी तक इरिगेशन चैनल का दूषित पानी पहुंच गया था। साढ़े तीन बजे एसटीपी से शोधित जहरीले पानी को इरिगेशन चैनल से मोड़ कर एयरफोर्स नाले में कर दिया गया। 2 जुलाई की दोपहर साढ़े तीन बजे से लगातार जहरीला पानी गंगा में गिर रहा था। इस बीच नगर निगम दीवार की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया था। मंगलवार को द...