कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी की पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस का लोकार्पण शनिवार को वाराणसी से होगा। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखा शनिवार को ट्रेन रवाना करेंगे। रात 8.05 बजे कानपुर सेंट्रल पर स्पेशल ट्रेन आएगी। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि इस नई नवेली ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे। स्पेशल वंदेभारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी हो गया है। आधिकारिक उदघाटन ट्रेन का शेड्यूल- 02527 बनारस-नई दिल्ली स्लीपर वंदेभारत बनारस से 16.15 बजे चलेगी। 18.00 बजे प्रयागराज तो 20.05 बजे कानपुर सेंट्रल और पांच मिनट बाद दिल्ली को चलेगी। यह भी पढ़ें- देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत कल से चलने को तैयार, इन छह स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानिए पूर...