Kanpur News: आजाद नगर की बदहाल सड़क का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। रनिया नगर पंचायत के वार्ड नम्बर संख्या 13 आजाद नगर खानचंद्रपुर गांव में वर्षों से जर्जर पड़ी मुख्य सड़क का मामला सोमवार को एक बार फिर चर्चा में रहा स्थानीय लोगों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष राय को मौके पर बुलाया। उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जवाब तलब भी किया और निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराकर इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मौके से ही राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी से दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.