Kanpur News: आग से झोपड़ी में रखा सामान खाक, 6 बकरियां झुलसी
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: शिवली,संवाददाता। मैथा तहसील क्षेत्र के अरशदपुर गांव में शनिवार देर शाम विद्युत तारों से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे वहां रखा सामान खाक होने के साथ ही छह बकरियां भी झुलस गई। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अरशदपुर गांव में बिजली के लटकते जर्जर तार हादसों की वजह बन रहे हैं। शनिवार शाम को हवा में बिजली के तारों के टकराने से निकली चिंगारी से रामलखन की झोपड़ी में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गृहस्वामी व मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया, जबकि वहां बंधी छह बकरियां भी आग से बुरी तरह झुलस गई। एसडीएम मैथा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके पर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.