कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिजली निगमों से पिछले दो वर्षों में हटाए गए 25 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने के यूपीपीसीएल प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच समझौते से कर्मचारियों में खुशी है। केस्को की स्थानीय समिति ने पावर कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रणवीर प्रसाद के रुख को कर्मचारी हित में और सराहनीय कदम बताया है। सोमवार को समिति की परेड बिजलीघर में हुई बैठक में संघर्ष समिति के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की वापसी से बिजली निगमों में कार्यरत कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। इसमें केस्को के भी सौ से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाया गया था। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: उत्पीड़न की कार्यवाहियां हों तत्काल वापस पहले कर्मचारियों की 2023 के आंदो...