कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: चकेरी। कृष्णा पुरम में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर आईटी कर्मी ने सुसाइड कर लिया था। मृतक का भैरव घाट में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है। बीते शुक्रवार को कृष्णा पुरम निवासी आईटी कर्मी 38 वर्षीय रवि दीक्षित ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर कदम उठाने की बात लिखी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। यह भी पढ़ें- मर जाओ, भीख मांगो...बहन की प्रताड़ना से तंग आकर IT कर्मी ने दी जान; सुसाइड नोट में लगाए आरोप वहीं शुक्रवार की ही शाम को उसका अंतिम संस्कार भैरव घाट में किया गया।...