कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर। किशोर कुमार फैन क्लब व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से एवरग्रीन लेजेंड्स का आयोजन शनिवार को होगा। आईएमए हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में गायक किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी व मुकेश को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने दी। कार्यक्रम की विशेषता यह है कि कानपुर के प्रोफेशनल सिंगर एवं ऑर्केस्ट्रा ग्रुप एक मंच पर एकत्र होंगें। डॉ. शालिनी मोहन, कमल धवन, अदिति शुक्ला, राजेश ग्रोवर, नरेंद्र शर्मा, वंदना देबराय, डॉ. देबाशीष देबराय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...