कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। आईआईटी कानपुर में मंगलवार को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के रंगों के बीच रंग रास डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। संस्थान की वुमेंस एसोसिएशन ने फैकल्टी फोरम की मदद से कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें परिसर के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन की संरक्षक रचना अग्रवाल ने की। इस दौरान दुर्गा पूजा पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों, लोकनृत्य और डांडिया की धुनों ने सभी को आकर्षित किया। रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर एसोसिएशन की सचिव अमृता के भूषण, निशि शर्मा, पूर्वा गोरे, राशि पंत, सविता जैन, सुधा शुक्ला, सीमा अवस्थी, एकता नारंग, रश्मि त्रिपाठी, नेहा गहलोत, अर्चना और रक्षा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj ...