Kanpur News: आंधी- बारिश से तबाही, 28 पेड़ गिरे, पांच बाइकें क्षतिग्रस्त
कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दोपहर में अचानक बदले मौसम ने बुधवार को शहर की रफ्तार थाम दी। तेज आंधी के साथ हुई करीब दो घंटे की तेज बारिश और ओलावृष्टि ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जमकर तबाही मचाई। 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी में 28 पेड़ और छह पोल गिर गए। साकेत नगर में 35 साल पुराना पाकड़ का पेड़ गिरने से पांच बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली के तार टूटने और फाल्ट के कारण 23 सबस्टेशनों से जुड़े 53 मोहल्लों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। साउथ सिटी के कई इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है। सुबह से तेज धूप निकली थी, लेकिन दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने लगे। इससे सड़कों पर चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.