कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को तहसील सभागार मैथा में बाल विकास परियोजना की ओर से आयोजित आंगन मिलन समारोह में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ओर से सम्मानित कार्यकत्रियों को साड़ी और चित्र भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। राज्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बच्च...