कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। चकेरी के अहिरवां में बुधवार रात शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शराब के नशे में घर पहुंचे शिक्षक का किसी बात को लेकर बड़े भाई से विवाद हो गया था। फिर कुछ देर बाद अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। अहिरवां निवासी सुरेश चंद्र निषाद के परिवार में पत्नी राधा और दो बेटे अमन व 22 वर्षीय सुधांशु निषाद था। सुधांशु महाराजपुर के तिलसहरी स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम सुधांशु शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर बड़े भाई अमन से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद सुधांशु अपने कमरे में चला गया और चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां राधा आरती ...