Kanpur News: अस्पताल में आई दंत एक्स-रे मशीन बनी शोपीस
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। सरकारी अस्पताल में एक साल से दांतों की एक्स-रे मशीन शोपीस बन कर रह गई है। पूरे साल में एक भी मरीज की जांच नहीं हो सकी है,इससे लोगों को भटकना पड़ रहा है।रसूलाबाद कस्बा स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच के लिए लाखों रुपये खर्च कर दांतों की जांच के लिए एक्स-रे मशीन लगाई गई है। दंत चिकित्सक डॉ.श्रद्धा गुप्ता व डेंटिस्ट आशुतोष राणा की तैनाती है। दोनों की नियमित उपस्थिति नहीं होने व एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच व इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरी वश प्राइवेट डाक्टरों से महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। मशीन शुरू नहीं होने से मरीजों को कानपुर अथवा मेडिकल कॉलेज अकबरपुर जाने की सलाह दे दी जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.