Kanpur News: अस्पतालों में भरा बारिश का पानी, मरीज-तीमारदार परेशान
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर। शहर के अस्पतालों के लिए शुक्रवार तड़के मूसलाधार बारिश मुसीबत बन गई। उर्सला, हैलट, जेके कैंसर के अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर में बारिश का पानी भर गया। उर्सला के मुख्य प्रवेश द्वार, हैलट की इमरजेंसी, ओपीडी में पानी भरा रहा। जेके कैंसर संस्थान परिसर में पानी भरने से मरीजों को बेहद परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज परिसर में प्राचार्य कार्यालय के सामने व पीछे की तरफ जलजमाव रहा। हैलट के प्रमुख अधीक्षक डॉ सौरभ अग्रवाल ने बताया कि बाहर की सड़क ऊंची होने के कारण परिसर में पानी भर रहा है। हालांकि, आधे घंटे बाद ही पानी निकल गया। यह भी पढ़ें- मानसून की पहली बारिश में डूबा SMS ट्रोमा सेंटर, फॉल सिलिंग गिरी; पानी के बीच इलाज कराने को मजबूर मरीज यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: डेंटल ओपीडी में टपक रहा पानी
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.