कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: रसूलाबाद बुधवार शाम असालतगंज में पहाड़ीपुर को जाने वाली सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी।इंदरगढ़ कन्नौज के बरियामऊ गांव निवासी पैंतालीस वर्षीय अरविंद कुमार अपनी ननिहाल चौबेपुर असालतगंज में शिवबालक के घर चार दिन पहले आए हैं। बुधवार दोपहर वह शराब ठेके पर किसी के साथ गए थे।शाम को पहाड़ीपुर की ओर जाने वाली सड़क किनारे म्रत अवस्था में वह पाए गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को फोन पर जानकारी दी। इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जानकारी उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत म्रतक पेंटिंग का काम करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...