कानपुर, नवम्बर 21 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। रसूलाबाद तहसील में समाधान दिवस में आए सीडीओ को असंतुष्ट एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। सीडीओ ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। शनिवार को रसूलाबाद तहसील में पहुंचे सीडीओ विधान जायसवाल को एडवोकेट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत,महामंत्री विजय प्रकाश त्रिपाठी,सुशील शुक्ला, सुमित पांडेय,हरनाम सिंह,कमलेश कुमार,सौरभ,संजय कुमार सहित अन्य वकीलों ने बताया कि गत 23 अक्टूबर को एसडीएम अभिषेक कुमार को कई समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया था,लेकिन आज तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तहसील न्यायालयों में अनरजिस्टर्ड लंबित वादों को पोर्टल पर रजिस्टर करने व तहसील में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर पूर्व में दो बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है,लेकिन जिम...