कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कल्याणपुर। एक महिला ने एक अज्ञात व्यक्ति पर अश्लील वीडियो, फोटो व मैसेज भेजकर उसे मानसिक प्रताड़ित करने के साथ ही गैंगरेप की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कल्याणपुर निवासी महिला के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर कोई अज्ञात व्यक्ति अश्लील वीडियो, फोटो व एमएमएस भेज रहा है। नजरंदाज करने पर शातिर खुद की भी अश्लील तस्वीरें भेजने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर अब शातिर उसे गैंगरेप की धमकी दे रहा है। इस पर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन समेत पुलिस को मामले की जानकारी दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...