Kanpur News: अवैध निर्माण का विरोध करने पर टेनरी संचालक को पीटा
कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में एक टेनरी संचालक ने आरोप लगाया है कि इलाके के आरोपित उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इस पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपित दंपति ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। चमनगंज निवासी मोहम्मद इरफान के अनुसार, उनकी जाजमऊ के मक्कू शहीद के भट्ठे में टेनरी हैं। पीड़ित के अनुसार, 28 जून को वह अपनी टेनरी में थे। उसी समय इलाके के कल्लू और उसकी पत्नी तारावती उनकी जमीन में अवैध निर्माण करवा रहे थे। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर विरोध किया तो आरोपित दंपति ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.