Kanpur News: अवधपुरी में तीन दिन से गिरा है पेड़, हटाने नहीं आए जिम्मेदार
कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। अवधपुरी में 25 सितंबर से बीच सड़क पर पेड़ गिरा हुआ है। मुख्य मार्ग बाधित है, लेकिन सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत भी बेअसर रही। रविवार रात 10 बजे तक पेड़ को हटाया नहीं जा सका। अवधपुरी डबल रोड निवासी अमित त्रिवेदी ने बताया कि 25 सितंबर की दोपहर पेड़ गिरा था। पेड़ गिरने से जीएसटी ऑफिस जाने वाली सड़क बाधित हो गई। ग्रीन बेल्ट पर लगा पेड़ डिवाइडर की ग्रिल को तोड़ते हुए सड़क किनारे घर की बाउंड्री पर जा गिरा, जिसे बाउंड्रीवॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई। भवन मालिक ने सीएम पोर्टल पर पेड़ गिरने की शिकायत की थी। बताया गया था कि वन विभाग की टीम पेड़ हटाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रभागीय वन अधिकारी आकांक्षा जैन को कई मर्तबा फोन लगाया, लेकिन फोन नंबर बंद बताता रहा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने स्थानीय लोगों की समस्याओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.