Kanpur News: अल्ट्रासाउंड होने लगे तो कम पड़ रही है जगह
कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: डेरापुर,संवाददाता। सीएचसी डेरापुर में गुरुवार को गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रीती सिंह ने सीएचसी पहुंची 44 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंची और अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ने के बावजूद अस्पताल परिसर में उनके बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी। अस्पताल में कुर्सियां और बेंच बैठने के लिए नहीं दिखी। जिससे गर्भवतियों को जमीन पर बैठना पड़ा। व्यवस्था पर्याप्त न होने के कारण कई गर्भवती महिलाओं को जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को लंबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.