Kanpur News: अरौल हाईवे पर खड़े वाहन में घुसी डीसीएम, परिचालक जिंदा जला
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: बिल्हौर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार भोर पहर में अरौल के पास खड़े वाहन में एक अनियंत्रित डीसीएम घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम में आग लग गई। देखते ही देखते डीसीएम में लदी करीब एक दर्जन स्कूटी जल गईं। सूचना पर पहुंचे एसओ अरौल विनय तिवारी ने फोर्स की मदद से किसी तरह डीसीएम चालक फिरोजाबाद के श्यामलाल यादव को बाहर निकाल लिया। लेकिन परिचालक सत्यभामान आग की तेज लपटों के बीच फंस गया। डीसीएम का एक तरफ का गेट बंद होने के कारण उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.