Kanpur News: अयोध्या के नागेंद्र ने हरियाणा के शमशेर को दी पटकनी
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता ड्योढ़ी घाट के प्राचीन मंदिर परिसर में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की तीन प्रमुख कुश्तियों में अयोध्या के नागेंद्र दास ने हरियाणा के शमशेर को हराकर बाजी मारी। दूसरी बड़ी कुश्ती में दिल्ली के राजवीर ने प्रयागराज के कमल को पटकनी दी। तीसरे मुकाबले में कुड़नी के शिव सिंह ने बलिया के बल्ली को पराजित किया। इसके अलावा कानपुर से संजू पहलवान, हरिद्वार से राहुल और श्रीराम सजीवन समेत विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर विनय मिश्रा, सीतेश मिश्र, पंकज मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, सुमित पाण्डेय, विजय द्विवेदी, करुणा शंकर, कमल सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.