कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर रामेष्ट धाम समिति की महिला सदस्यों ने रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में देवी गीत एवं माता के भजनों ने सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। माता के शृंगार के साथ मंदिर को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। महिलाओ ने अम्बे तू है जगदम्बे काली, शेरावाली की महिमा अपार है, तेरे द्वार खड़ी हूं अम्बे मां, लेकर मैया का शृंगार करती मां की जय जयकार आदि भजनों एवं गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यहां राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, प्रेमलता सिंह, जयंती बाजपेई, मधु मिश्रा, पूनम, जया त्रिपाठी, रेखा, मोहनी बाजपेई, पिंकी त्रिवेदी, सीमा शुक्ला, स्मिता, मीरा त्रिपाठी, विनीता दीक्षित आदि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Champawat News: कुमाऊंनी महिला क्लब ने किए भजन-कीर्तन यह भी...