Kanpur News: अमौली में बुखार के तीन नए मरीज मिले, अब तक 30 बीमार
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। सिठमरा के पड़ोसी गांव अमौली में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को गांव में तीन नए मरीज सामने आने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सिठमरा और अमौली को मिलाकर पिछले एक सप्ताह में करीब 30 लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। इसके बावजूद सोमवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। अमौली के ग्रामीणों ने बताया कि बुखार से पीड़ित लोगों को शुरुआत में हाथ-पैरों में दर्द और सिरदर्द की शिकायत होती है। इसके बाद तेज बुखार आने लगता है और पूरा शरीर दर्द से टूटने लगता है। अखिलेश सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गलियों में फैली गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। नियमित दवा का छिड़काव नहीं होने और स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचने से लोगों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.