कानपुर, नवम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था उत्सारन ने श्री श्री काली पूजा 2026 का आयोजन दीवाली के दिन नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय के अश्मि सभागार में किया। आयोजन की प्रमुख आकर्षण कोलकाता के दाक्षिणेश्वर मंदिर से प्रेरित मां काली की प्रतिमा रही, जिनके दर्शन कर भक्तजन भाव विह्वल हो गए। संस्था उत्सारन ने विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को दिवाली की मिठाइयां व अन्य उपहार बांट कर उनके चेहरों पर हंसी बिखेरी। कार्यक्रम को सफल बनाने मे केशव चक्रवर्ती, पुलक भट्टाचार्य, अमिताभ बसु, मृदुल घोष, लीना बोस, शांता मुखर्जी, सत्यजीत मुखर्जी, सुमित मुखर्जी, इंद्रजीत मुखर्जी व मृण्मय भट्टाचार्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सीतारामडेरा में मां काली पूजा महोत्सव, ग्राम बंगला थीम बना आकर्षण यह भी पढ़ें- Adityapur News: मां ...