कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। अमरौधा मे टंडन बाजार स्थिति, राम जानकी मंदिर द्वारा आयोजित की जाने वाली रथ यात्रा इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति बड़ी धूम धाम से, गुरुवार 16 जुलाई की शाम नगर मे भ्रमण करेगी। टंडन परिवार के अमरौधा मे रह रहे सदस्य कपिल टंडन एवं शुभम टंडन ने बताया कि रामजानकी मंदिर 100 वर्षों से अधिक पुराना मंदिर है। संजय गौड़ यहां पर पुजारी के रूप मे यहां नियुक्त हैं। इसके पहले इनके बाबा नन्द किशोर गौड़ इसकी देख रेख करते थे, खत्री परिवार के स्थानीय सदस्य कमल प्रकश मेहरोत्रा ने बताया की इस अवसर पर दाल, जामुन, एवं आम का प्रसाद के रूप मे वितरण किया जाता हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: हथुआ में 16 को निकलेगी रथ यात्रा रथ यात्रा भ्रमण के दौरान तमाम जगह स्थानीय लोग, भगवान जगन्नाथ की आरती करते है एवं रथयात्रा मे हा...