Kanpur News: अमराहट में नेत्रहीन बुजुर्ग की हत्या में दो आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अमराहट थाना क्षेत्र के जाफरपुर में छेड़छाड़ के विरोध में 3 अगस्त को हुई मारपीट में घायल नेत्रहीन बुजुर्ग की उपचार के दौरान शनिवार को मृत्यु हो गई। मामले में पॉक्सो एक्ट मारपीट के दर्ज मुकदमें में हत्या की धारा बढ़ाने के बाद पुलिस ने रविवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान करने के साथ ही पुलिस ने मामले में नामजद दो अन्य की तलाश में छापेमारी शुरू की है। जाफरपुर अमराहट की एक किशोरी को खेतों पर जाते समय 3 अगस्त को हुई छेड़छाड़ के मामले में उलाहना देने पर हुई मारपीट में नेत्रहीन बुजुर्ग धर्मसिंह आदि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में उनके भाई किशन ने गांव के ही कमलेश शुक्ला, उनके पुत्र सौरभ शुक्ला, वीरेंद्र सिंह व उनके भाई जितेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट, पॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.