Kanpur News: अभिनव बने मिस्टर तो अनन्या बनीं मिस फ्रेशर
कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। एचबीटीयू के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में एसोसिएशन ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (एईई) की ओर से फ्रेशर पार्टी 'मेगाहर्ट्ज मीटअप' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिनव कुमार को मिस्टर फ्रेशर और अनन्या तिवारी को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत हुआ। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व प्रदर्शन का अवसर मिला। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि फ्रेशर पार्टी छात्रों को एक-दूसरे से जोड़ने और विवि में परिवार जैसा माहौल बनाने का माध्यम है। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. सीएन सिंह, वैभव कुमार सिंह, अवनी सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.