कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण। गुजैनी में ग्राहक पर अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर संचालक को पड़ोसी मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने भाई के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पीटा। पीड़ित ने गुजैनी थाने में मामले की शिकायत की। पिपौरी गांव निवासी मोहम्मद अंसार खान के अनुसार, उनका गुजैनी में मेडिकल स्टोर है। उनके पड़ोस में ही गांव के ही युवक का मेडिकल स्टोर है। अंसार ने बताया कि शनिवार को उनकी दुकान से ग्राहक दवा खरीद कर जा रहा था, तभी आरोपित ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपित और उसके भाई ने मिलकर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में उनके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...