कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। सेंट्रल स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नवरात्र से कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर नए कलेवर के साथ एसी वेटिंग हाल चालू होगा। अब यात्रियों को 30 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से वेटिंग हाल में बैठने का चार्ज देना होगा। रेलवे अफसरों ने बताया कि इस वेटिंग हाल में कॉफी और स्नैक्स की भी सुविधा होगी। सबसे अधिक गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत होगी। एसी वेटिंग हाल में टॉयलेट भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...