Kanpur News: अब नयापुरवा में फैला बुखार, बडी संख्या में लोग बीमार
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। झींझक ब्लॉक के बनीपारा गांव के मजरा नया पुरवा में बुखार का प्रकोप फैल गया है। बडी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में हर गली में भरे पानी व गंदगी से उठती सड़ांध के चलते बीमारी का प्रकोप फैल गया है। बीमारी के प्रकोप के बाद भी उपचार की अनदेखी से मरीज बेहाल हैं। मजबूरी में लोग गांव में आ रहे झोलाछापों से उपचार कराने को विवश हैं। बनीपारा के मजरा नायापुरवा में तालाब पर प्रभावशालियों के कब्जा करने से जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध है। बारिश के बाद गांव की हर गली में पानी भरा हुआ है। जलभराव के साथ ही गंदगी से उठती सड़ाध व मच्छरों के प्रकोप से गांव में बीमारी का प्रकोप फैल गया हैं। यहां के राजेंद्र पांडेय, किशनलाल, राजेश, अरुण, किरन, बाल किशन , उमेश सहित दर्जनों लोग बुखार की चपेट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.