Kanpur News: अबकी बरस झूम के बरसा सावन, 519.6 मिमी बारिश
कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर। अब की बरस सावन खूब झूम कर बरसा। आखिरी दिन शुक्रवार तक कुल 519.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हुई थी और तब से अब तक 18 दिवसों में बूंदाबांदी, हल्की, मध्यम व तेज वर्षा हुई है। अगर केवल अगस्त माह में देखें तो शुक्रवार तक कुल 509.4 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। यह एक रिकॉर्ड है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंचलिक केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त माह में अभी भी सामान्य से आठ फीसदी बारिश कम हुई है। पूर्वी यूपी में 16 फीसदी कम रही है लेकिन पश्चिमी यूपी में 04 फीसदी अधिक हुई है। खास बात यह है कि पूर्वी क्षेत्र में आने वाले कानपुर नगर में 37 फीसदी वर्षा अधिक हुई है। इसके विपरीत कानपुर देहात में 63 फीसदी कम हुई है。 यह भी पढ़ें- UP Weather 28 August: यूपी में उमस भरी गर्मी ने सताया, कल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.