कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं तथा प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने को लेकर विशेष अभियान कैंप का डीएम समेत अफसरों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम बूथ संख्या 213, 214 एवं 215, प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर स्थित बूथ संख्या 236 एवं 237 तथा प्राथमिक विद्यालय नबीपुर (नागिन जसी) स्थित बूथ संख्या 183, 184 एवं 185 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदेय स्थलों पर मतदाता पंजीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य पारदर्शिता, सुव्यवस्थित तरीके एवं निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत संपन्न कराए जान...