कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: कानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डु नगर में शनिवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 375 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 192 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए हुआ। कंपनियों ने फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों का चयन किया। 5 नवंबर को हीरो इंडिया हरिद्वार प्लांट के लिए अप्रेंटिस का चयन करने आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...