Kanpur News: अपहरण की आशंका पर बाइक से कूदी महिला घायल
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के अनन्तापुर गांव की महिला को बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। शंका होने पर महिला डोभा गांव के पास चलती बाइक से कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि एक आरोपित भी जख्मी हो गया। डायल-112 पर दी गई सूचना पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद छानबीन शुरू की है। अनन्तापुर गांव की रहने वाली विधवा 25 साल की रूबी रविवार को अकबरपुर में दवा लेने गई थी। वहां से लौटते समय छतेनी गांव के पास मिले जलालपुर गांव के रहने वाले एक परिचित युवक ने उसको गांव छोड़ने की बात कहकर उसको बाइक में बिठा लिया। बाइक को एक अन्य युवक चला रहा था। रास्ते में परिचित युवक ने उसके गांव जाने के बजाय पहले पुखरायां जाने की बात कही। अगवा किए जाने का संदेह होने पर महिला ने डोभा गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.