कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: झींझक, संवाददाता। आवारा पशुओ से आये दिन फसल उजड़ती देख परेशान किसानों ने पशुओ को खदेड़कर ग्राम सचिवालय मे बन्द कर दिया। आवारा पशुओं को सचिवालय मे बन्द कर दिये जाने की जानकारी होते ही ग्राम पंचायत अधिकारी ने कैटल कैचर वाहन ले जाकर उन पशुओ को निकालकर असालतगंज गौशाला मे शिफ्ट कराया है। विकास खण्ड झीझक क्षेत्र के ग्राम सचिवालय किशौरा में आवारा पशुओ द्वारा आये दिन फसलो को नुकसान करने से परेशान क्षेत्र के किसानों ने आवारा पशुओ को खदेडकर सचिवालय मे बन्द कर इनसे निजात दिलाये जाने की मांग की। काफी देर के हो हल्ला के बाद सूचना पर पंचायत सचिव अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होने मजदूरो को बुलाकर कैटल कैचर गाडी के जरिये सभी आवारा पशुओ को उसमे लादकर असालतगंज गौशाला भेजवा दिया। उन्होंने बताया कि लगभा 18 मवेशियों को यहां स...